कृषि उपकरण एवं अनुदान राशि
कृषि उपकरण और अनुदान की राशि
किसानों को पंप सेट के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अधिकतम अनुदान राशि 10,000 तय की गई है।
स्प्रिंकलर सेट के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी मंजूर की जाएगी। अधिकतम अनुदान राशि 75,000 तय की गई है। बुंदेलखंड के रहने वालों के लिए 90 प्रतिशत तक अनुदान देने की व्यवस्था की गई है।
नैपसैप स्प्रेयर, फुट स्प्रेयर, पावर स्पेयर के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान किया जाएगा। अधिकतम राशि 3000 तय की गई है।
लेजर लैंड लेवलर के लिए भी 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम राशि डेढ़ लाख रुपये तय की गई है।
सीडड्रिल, जीरोटिल सीडड्रिल, मल्टी क्राफ्ट प्लांटर या रिजफ्रो प्लांटर की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
रोटावेटर के लिए के लिए भी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अधिकतम राशि 30,000 तय की गई है।
ट्रैक्टर के लिए निर्धारित मूल्य का 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अधिमतम राशि 45,000 तय की गई है।
पावर टिलर के लिए निर्धारित मूल्य का 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम राशि 45,000 तय की गई है।
पावर थ्रेशर के निर्धारित मूल्य का 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। अधिकतम राशि 12,000 तय की गई है।
विनोइंग फैन, चेफ कटर के लिए निर्धारित मूल्य का 25 प्रतिशत तय किया गया है। अधिकतम राशि 20,000 है।

Comments
Post a Comment