कलौंजी (black seeds) औषधीय गुणों की खान है
*डायबिटीज के इलाज के लिए आयुर्वेद एक शानदार तरीका है*
इस बीमारी को प्रबंधित करना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं। मधुमेह के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के साथ जीवनशैली में कुछ बदलाव आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने और व्यवस्थित करने में मदद कर सकते हैं।
*मधुमेह और आयुर्वेदिक दोष*
मधुमेह दुनिया में सबसे आम बीमारियों में से एक है। इसके अधिकांश मामले आधुनिक जीवन के तनाव और आदतों के कारण होते हैं। आयुर्वेद में तीन तरह के दोष होते हैं। वात, पित्त और कफ। हर दोष के असंतुलन से स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। इसी तरह डायबिटीज एक कफ दोष असंतुलन की समस्या है।
*डायबिटीज के कारण*
जब संतुलित आहार और जीवनशैली के साथ कफ का संतुलन नहीं बैठ पाता, तो डायबिटीज हो जाती है। जब कफ दोष असंतुलित हो जाए, और इसे कमजोर अग्रि के साथ जोड़ा जाए, तो यह मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। इससे शरीर में शुगर लेवल में कमी आती है। एक व्यक्ति जिसे कफ दोष है, उसे ध्यान रखना चाहिए कि उसके भोजन और जीवनशैली में पर्याप्त वायु और अग्रि तत्व मौजूद हों।
*कलौंजी (black seeds) औषधीय गुणों की खान है*
डायबिटीज के मरीजों के लिए रोजाना एक चम्मच कलौंजी का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटाएसिडिक और एंटीबैक्टियल गुण होता है। इसे लोग कई तरह से खाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी के तेल का सेवन कुछ अलग ही तरीके से फायदेमंद है। जी हां डायबिटीज के मरीज अगर कलौंजी तेल का सेवन करें तो ये ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद करेगी। इसके अलावा ये पेट की समस्याओं को कम करेगी और लिवर और पैनक्रियाज के दबाव को कम करेगी।
*डायबिटीज में कलौंजी तेल के फायदे-*
जिन डायबिटीज के मरीजों का मोटापा बढ़ रहा हो या फि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो उन्हें सुबह खाली पेट कलौंजी का तेल गर्म पानी के साथ लेना चाहिए। दरअसल, कलौंजी तेल के कई फायदे हैं। ये आंतों के काम काज को तेज करता है और पेट साफ करने में मदद करता है।
*ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार*
एक चम्मच कलौंजी आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सकता है। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, वे एक चम्मच कलौंजी के तेल को गर्म पानी के साथ पी सकते हैं। कलौंजी दिल के लिए काफी असरदार होती है। यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करके आपके दिल को स्वस्थ रखती है। अच्छे परिणाम के लिए आपको नियमित रूप से कलौंजी के तेल का सेवन करना चाहिए।
*प्रयोग विधि*
सुबह खाली पेट और शाम को सोते समय गर्म पानी या बगैर दूध वाली चाय के साथ लें . कलौंजी का तेल शुरुआत में प्रयोग के तौर पर थोड़ा प्रयोग करके देखें उसके बाद नियमित करें।

Comments
Post a Comment